धर्मचक्र

* अंग्रेजी

जानकारी

विपश्यना क्या है?

श्री सत्य नारायण गोयन्का

जीवन जीने की कला

शिविर की अनुशासन संहिता

विपश्यना संबंधी प्रश्न एवं उत्तर

विश्वभर शिविर कार्यक्रम

भारत*
एशिया/पेसिफिक*
उत्तर अमेरिका*
लेटिन अमेरिका*
यूरोप*
ऑस्ट्रेलिया/न्यूज़ीलेंड*
मध्यपूर्व*
आफ्रिका*

सभी केंद्रों की अल्फाबेटीकल सूचि*

विश्वभर के शिविरस्थलों का नक्शा*

भारत एवं नेपाल के शिविरस्थलों का नक्शा*

संपर्क

विश्वभर की संपर्क सूचि*

विश्व के सभी विपश्यना केंद्रों की सूचि*

अन्य संदर्भ

मोबाइल वेबसाइट*

पूराने साधकों के लिए

आचार्य गोयन्काजी के
ऑडियो प्रवचन*

बोधि-पत्र

विपश्यना साधना

सयाजी उ बा खिन की परंपरा में
आचार्य गोयन्काजी द्वारा सिखायी गयी विपश्यना साधना

यह सयाजी उ बा खिन की परंपरा में आचार्य गोयन्काजी एवं उनके सहायक आचार्यों द्वारा सिखायी गयी विपश्यना (Vipassana) शिविरों का संचालन करनेवाली संस्थाओं का आंतरराष्ट्रीय होमपेज है।


विपश्यना भारत की एक अत्यंत पुरातन साधना विधि है। जिसका अर्थ जो जैसा है, उसे ठीक वैसा ही देखना-समझना है। लगभग २५०० वर्ष पूर्व भारत में यह पद्धति एक सार्वजनीन रोग के सार्वजनीन इलाज, अर्थात् जीवन जीने की कला, के रूप में सिखाया गया। जिन्हें विपश्यना साधना की जानकारी नहीं है, उनके लिए आचार्य गोयन्काजी द्वारा विपश्यना का परिचय* एवं प्रश्न एवं उत्तर उपलब्ध है।


विपश्यना दस-दिवसीय आवासी शिविरों में सिखायी जाती है। शिविरार्थी दस दिनों में साधना की रूपरेखा समझते है एवं इस हद तक अभ्यास कर सकते है कि साधना के अच्छे परिणामों का अनुभव कर सकें।


शिविर का कोई शुल्क नहीं लिया जाता, रहने एवं खाने का भी नहीं। शिविरों का पूरा खर्च उन साधकों के दान से चलता है जो शिविर से लाभान्वित होकर दान देकर बाद में आने वाले साधकों को लाभान्वित करना चाहते हैं।


शिविरों का संचालन कई विपश्यना केंद्रों पर तथा अस्थायी जगहों पर किया जाता है। हर जगह का अपना शिविर कार्यक्रम होता है। बहुंताश जगहों के शिविरों के लिए आवेदन शिविर कार्यक्रम में उचित दिनांक पर क्लिक करके किया जा सकता है।

भारत* एवं एशिया/पेसिफिक* में अन्य जगहों में कईएक; उत्तर अमेरिका* में दस; लेटिन अमेरिका* में तीन; यूरोप* में आठ; ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूज़ीलेंड* में सात; मध्यपूर्व* में एक एवं आफ्रिका* में एक केंद्र है।

दस दिवसीय शिविर कई बार केंद्रों के बाहर कई जगहों पर स्थानिक साधकों द्वारा आयोजित किये जाते हैं। इन विश्व भर के शिविरों की अल्फाबेटीकल सूचि* तथा शिविर स्थलों का ग्राफिकल इंटरफेस विश्व* एवं भारत तथा नेपाल* के लिए भी उपलब्ध है।


जेलों* में भी विपश्यना सिखाई जाती है।


उद्योगपति एवं जेष्ठ सरकारी अफसरों के लिए दस दिवसीय एक्जिक्यूटिव कोर्स का आयोजन कई केंद्रोंपर किया जाता है। उनकी जानकारी के लिए एक्जिक्यूटिव कोर्स वेबसाईट* पर जा सकते है।


विपश्यना साधना की जानकारी नीचे बतायी अन्य भाषाओं* में भी उपलब्ध है।



विपश्यना वेबसाईट पर खोज-

प्राईवसी पॉलिसी (गोपनीयता नीति)

वेबमास्टर को ईमेल भेजे

आखरी अपडेट 30 October, 2011